इतिहास, संस्कृति और विज्ञान से होना है रूबरू तो विजिट करें ये म्यूजियम
म्यूजियम एक ऐसी जगह होती है जहां पर कई रोचक से लेकर हैरान कर देने वाली जानकारियां मिल जाती हैं.
अगर आपको भी चीजों को जानने की उत्सुकता रहती है तो आपको अपनी बकेट लिस्ट में म्यूजियम विजिट जरूर शामिल करना चाहिए.
आइए जानते है देश के ऐसे म्यूजियम जहां जमीन से निकाले गए इतिहास से लेकर ब्रह्मांड के प्लैनेट्स तक की जानकारी मिलेगी.
राष्ट्रीय संग्रहालय, दिल्ली
दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय भी विजिट करें, यहां पर भारतीय सभ्यता से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी.
सिटी पैलेस म्यूजियम, उदयपुर
हल्दीघाटी के चित्र,महाराणा प्रताप का कवच, मूर्ति कला, शाही परिधान जैसी चीजें देखने को मिलेंगी.
प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम, मुंबई
सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक इस म्यूजियम में वास्तुकला के अद्भुत नमूने देखने को मिलेंगे.
भारतीय संग्रहालय, कोलकाता
यहां पर बौद्ध अवशेष,आभूषण,मिस्त्र गैलरी संग्रह और कई प्राचीन कलाकृतियां देखने को मिलेंगी.
नेहरू तारामंडल संग्रहालय, दिल्ली
स्काई थिएटर के साथ इस म्यूजियम में ब्रह्मांड की खगोलीय घटनाओं से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी.
संग्रहालय किसी भी जगह की समृद्ध धरोहरों को दर्शाते हैं इसलिए न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी जरूर विजिट करना चाहिए.