चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर पधारेंगी, जानें कलश स्थापना का शुभ समय.
चैत्र नवरात्रि आज 30 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल को संपन्न होंगे, ये पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित है.
इस बार चैत्र नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी. आइए जानें, इस सवारी का धार्मिक महत्व.
जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार को होती है, तब देवी दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है, जो अत्यंत शुभ फलदायी होता है.
कब माता दुर्गा हाथी पर आती हैं?पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान हाथी पर होता है, तो यह सुख-समृद्धि और ज्ञान वृद्धि का संकेत देता है.
क्या माता की हाथी पर सवारी शुभ मानी जाती है?मां दुर्गा का हाथी पर आगमन समृद्धि, सुख-शांति और अच्छी वर्षा का संकेत देता है, जिससे कृषि और प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति मिलती है.
मां दुर्गा की हाथी पर सवारी आर्थिक समृद्धि, परिवार में खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक मानी जाती है.
आज चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:13 बजे से 10:22 बजे तक था.
कलश स्थापना का शुभ समयइसके अतिरिक्त, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:01 से 12:50 बजे तक भी घटस्थापना कर सकते हैं.