आपके सुपारी की लत भर रही है बांग्लादेश का खजाना, आंकड़े जान हिल जाएगा दिमाग
पान हो या गुटखा या फिर कई मसाले हर जगह सुपारी का उपयोग होता है. इसी भारत आयात कर पूरा करता है.
भारत के सुपारी आयात में श्रीलंका, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और म्यांमार से करता है.
पहले श्रीलंका, इंडोनेशिया से अधिक आयात होता था. हालांकि, 2024-25 में बांग्लादेश और म्यांमार से अधिक आयात हुआ है.
बांग्लादेश से सुपारी का आयात 2023-24 में 13.29 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 53.06 मिलियन डॉलर हो गया.
इस तरह से भारत के बाजार में बांग्लादेशी सुपारी की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है.
म्यांमार से सुपारी का आयात 2023-24 में 15.61 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 33.20 मिलियन डॉलर हो गया.
श्रीलंका से सुपारी का आयात 2023-24 में 69.87 मिलियन डॉलर से घटकर 2024-25 में 35.97 मिलियन डॉलर हो गया.
इंडोनेशिया से सुपारी का आयात 2023-24 में 43.14 मिलियन डॉलर से गिरकर 2024-25 में 15.36 मिलियन डॉलर हो गया.
साल 2022-23 में कुल 258.19 मिलियन डॉलर और 2021-22 में 90.18 मिलियन डॉलर मूल्य की सुपारी आयात हुई है.
मतलब साफ है कि हमारी सुपारी की लट पड़ोसी देशों को मालामाल बना रही है.