चंद्रयान-3 के बाद अब रूस लॉन्च कर रहा अपना Moon मिशन, कौन पहले मारेगा बाजी?

भारत के चंद्रयान-3 के बाद अब रूस भी अपना मून मिशन लॉन्‍च करने वाला है

ऐसा 47 साल के बाद हो रहा है, जब रूस चंद्रमा के लिए अपना लैंडर मिशन लॉन्‍च करेगा

11 अगस्त को रूस के Luna 25 Mission की लॉन्चिंग है

कई खगोलविदों का मानना है कि रूस का लूना 25 मिशन हमारे चंद्रयान-3 से पहले ही चांद पर पहुंच जाएगा

लूना 25 मिशन भले ही चंद्रयान-3 के काफी दिनों बाद भेज रहा है लेकिन, इसके चांद पर भारतीय यान से पहले पहुंचने की संभावना है

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस का दावा है कि यह मिशन महज पांच दिन में पूरा हो जाएगा

लूना 25 मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास 3 संभावित लैंडिंग स्थलों में से एक पर उतरने से पहले चंद्र कक्षा में लगभग 5 से 7 दिन बिताएगा

रूसी यान की यह टाइमलाइन बताती है कि उसका मिशन भारतीय चंद्रयान-3 से पहले या लगभग उसी समय चंद्रमा पर पहुंच सकता है

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-3 पिछले महीने 14 जुलाई को लॉन्‍च किया था

इसरो ने चंद्रयान-3 को बीते 5 अगस्त के दिन चांद की कक्षा पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है

अब चंद्रयान-3 धीरे-धीरे चांद के आर्बिटों को पार करते हुए 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा