भारत बना 2025 का टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन, इन 2 बड़े देशों को छोड़ा पीछे
India, ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Telegraph की 2025 की टूरिज्म रैंकिंग में भारत को तीसरा स्थान मिला है. पहले नंबर पर न्यूज़ीलैंड और दूसरे पर जापान रहे.
अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश इस रैंकिंग में भारत से पीछे रह गए. यह भारत के पर्यटन क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति का प्रमाण है.
भारत के दो लग्जरी होटल ब्रांड्स, ओबेरॉय और ताज को विश्व के टॉप होटल्स की लिस्ट में जगह मिली. ओबेरॉय पहले और ताज तीसरे स्थान पर रहा.
Taj Hotels चलाने वाली IHCL कंपनी ने जनवरी 2024 से अब तक 50 नए होटल खोले हैं. 2030 तक 700 होटल्स का लक्ष्य है.
भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी अब $3000 के पार हो गई है. लोग साल में 3-4 बार देश के भीतर घूमने निकल रहे हैं, जिससे घरेलू पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिला है.
भारत में ब्रांडेड होटल रूम्स की संख्या करीब 2 लाख है, जो UAE के बराबर है, जबकि भारत की आबादी UAE से 100 गुना ज़्यादा है.
डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. शादी के लिए अब शिमला-गोवा के साथ सिलीगुड़ी भी लोकप्रिय हिल स्टेशन बन रहा है.
सिलीगुड़ी में अब मेफेयर के साथ-साथ ताज, हयात और आईटीसी जैसे ब्रांड्स भी होटल खोलने की योजना बना रहे हैं. शादी में लोग 1 करोड़ रुपये तक खर्च कर रहे हैं.
भारत का हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर अब सिर्फ तेजी से बढ़ नहीं रहा, बल्कि बदलती प्राथमिकताओं के साथ नई संभावनाओं के दरवाज़े भी खोल रहा है.