सेना पर खर्च के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर भारत

साल 2025 में दुनिया भर के देशों ने अपनी सेनाओं पर रिकॉर्ड स्तर पर खर्च किया है. कई देशों के बजट में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने रक्षा खर्च के मामले में दुनिया में 5वां स्थान हासिल किया है.

भारत का कुल सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 8.9% ज्यादा है.

भारत से आगे सिर्फ चार देश हैं – अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी. ये देश रक्षा खर्च में टॉप पर बने हुए हैं.

चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और उसने 336 अरब डॉलर का भारी-भरकम रक्षा बजट रखा है.

पाकिस्तान ने भी अपना सैन्य खर्च बढ़ाया है, लेकिन वह 11.9 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 31वें स्थान पर है.

पूरी दुनिया का कुल सैन्य खर्च 2025 में बढ़कर 2,887 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

यूरोप में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां रक्षा खर्च में करीब 14% की बढ़त दर्ज की गई है.

भारत अब धीरे-धीरे रूस पर निर्भरता कम कर रहा है और फ्रांस, अमेरिका और इजरायल जैसे देशों से ज्यादा हथियार खरीद रहा है.

भारत ने 2026-27 के लिए रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे देश की सुरक्षा और सैन्य ताकत और मजबूत होगी 🇮🇳