India Vs Sri Lanka: क्या है कच्चाथीवू द्वीप का विवाद, कांग्रेस सरकार ने कब श्री लंका को सौंपा?

भारत और श्रीलंका के बीच एक टापू को लेकर विवाद है, PM मोदी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— भारत के रामेश्वरम के पास मौजूद कच्चाथीवू द्वीप कांग्रेस की सरकार ने श्रीलंका को सौंप दिया था...जो हमारा ही था

PM मोदी बोले— कांग्रेस की करतूत से हर भारतीय नाराज है और लोगों ने अब मान लिया है कि कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया जा सकता

PM मोदी ने कच्चाथीवू द्वीप पर एक RTI रिपोर्ट का हवाला देकर सोशल मीडिया पर ऐसा कहा

RTI रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी की सरकार ने कच्चाथीवू द्वीप को श्रीलंका को गिफ्ट कर दिया था

जानकारी के मुताबिक— समुद्र में कच्चाथीवू द्वीप 285 एकड़ में फैला है, जो रामेश्वरम से 19 KM दूर है

कच्चाथीवू द्वीप बंगाल की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है, कहा जाता है कि ये 14वीं सदी में ज्वालामुखी विस्फोट से बना

भारत और श्रीलंका के बीच काफी बड़ा समुद्री क्षेत्र है, जिसे पाक जलडमरूमध्य कहते हैं...यहां कई सारे द्वीप हैं, जिनमें कच्चाथीवू भी एक टापू है

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक— 1974 में भारतीय PM इंदिरा गांधी और श्रीलंका की राष्ट्रपति ने इस द्वीप का समझौता किया था

अब इसी मुद्दे पर भाजपा नेता और PM मोदी कांग्रेस को घेर रहे हैं, क्योंकि श्रीलंका इस समुद्री इलाके में मछली पकड़ने वाले भारतीयों को कैद कर लेता है