भारतीय रेलवे ने इमरजेंसी कोटा में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है.
यात्रियों को इमरजेंसी टिकट के लिए यात्रा से एक दिन पहले आवेदन करना होगा. सेम डेट के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
अगर यात्र सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच है, उनके लिए इमरजेंसी कोटा आवेदन एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक करना होगा.
यात्रा दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक है, उनके लिए आवेदन एक दिन पहले शाम 4 बजे से पहले-पहले ही भेजना अनिवार्य होगा.
छुट्टियों पर चलने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन पूर्व कार्यदिवस के कार्यालय समय में ही देना होगा.
मतलब रविवार की ट्रेनों के लिए शुक्रवार तक और छुट्टी वाले दिन की ट्रेनों के लिए पिछले कार्यदिवस तक आवेदन करना होगा.
रेलवे ये बदलाव चार्ट तैयार करने की प्रोसेस को आसान बनाने और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए किया गया है.
इमरजेंसी कोटा आमतौर पर सरकारी अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, मेडिकल इमरजेंसी वाले यात्रियों के लिए होता है.
इससे पहले रेलवे ने फैसला लिया था कि अब चार्ट 8 घंटे पहले बनेगे ताकि टिकट न मिलने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें.
वहीं कुछ दिनों पहले रेलवे में तत्काल टिकट के लिए आधार कार्य अनिवार्य कर दिया था.