भारत में इंस्टाग्राम का नया फिचर लॉन्च, अब देख सकेंगे दोस्तो के रियल टाइम लोकेशन.

इंस्टाग्राम जो मेटा का शॉर्ट वीडियो और फोटो वाला प्लेटफॉर्म है अब भारत में यूजर्स के लिए एक नया फिचर लेकर आया है.

इस फिचर से यूजर्स इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के रियल टाइम लोकेशन को देख सकेंगे साथ में मिलने-जुलने के लिए नई जगहों की भी तलाश कर सकेंगे.

ये फिचर स्नेपचैट मैप के ही जैसा है लेकिन अभी इस फिचर को लेकर लोगो के मन में इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर सवाल खड़े हो रहे है.

हालांकी इस फिचर को लेकर मेटा ने कहा है कि इसका मकसद दोस्तों को ऑफलाइन मिलाने और साथ में समय बिताने का मौका देने के लिए है.

इस फिचर की सबसे खास बात ये है कि अगर आपका दोस्त इसमें पार्टिसिपेट करेगा तभी आप उसका लाइव लोकेशन देख लकते है.

इसके साथ ये फेसबुक और मैसेंजर के साथ भी क्नेक्ट होकर काम कर सकता है.

ये फिचर तभी ऑन होगा जब आप इंस्टाग्राम के मैसेज सेक्शन में जाकर इस फिचर को ऑन करेंगे.

लोकेशन शेयरिंग सेटिंग से आप ये भी देख सकते है कि आपको कौन देख रहा है और चाहे तो आप इस सेक्शन को पूरी तरह लॉक भी कर सकते हैं.

ये फिचर जितना मददगार है उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है क्योंकी आपके लोकेशन शेयर करने पर आप टारगेटेड विज्ञापनों का शिकार हो सकते है.