Instagram के नए फीचर्स, Reposts-Location Map और बदला हुआ Friends सेक्शन, जानें क्या है खास

Meta ने इंस्टाग्राम पर तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं – Reposts, लोकेशन शेयरिंग वाला नया Map और एक बदला हुआ ‘Friends’ सेक्शन.

अब इंस्टाग्राम पर आप दूसरों की पब्लिक Reels और पोस्ट को सीधे अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं, वो भी अपने प्रोफाइल से.

जो भी कंटेंट आप Repost करेंगे, वो आपके प्रोफाइल के ‘Reposts’ टैब में दिखेगा और आपके फॉलोअर्स की फीड में भी नजर आ सकता है.

Repost करने का तरीका भी बड़ा आसान है– किसी Reel या पोस्ट पर Repost आइकन टैप करें, चाहें तो छोटा सा नोट डालें और फिर Save दबा दें

Instagram Map अब आपके दोस्तों की लोकेशन के हिसाब से उनकी एक्टिविटी और पोस्ट दिखाता है, जिससे आप जान पाएंगे वो कहां क्या कर रहे हैं.

इस फीचर से आप अपने दोस्तों या फेवरेट क्रिएटर्स की ट्रिप्स, लोकेशन और पोस्ट को लाइव ट्रैक कर सकते हैं और नए जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

इन नए फीचर्स के बाद Instagram को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है, लोग कह रहे हैं कि अब इसमें कुछ भी नया नहीं बचा.

एक यूज़र ने X पर लिखा– “पहले Stories Snapchat से चुराईं, फिर Reels TikTok से, और अब Repost भी Twitter से उठा ली!”

Instagram का कहना है कि इससे क्रिएटर्स को नया ऑडियंस मिलेगा, लेकिन लोग पूछ रहे हैं– ये ऐप अब खुद की पहचान कब बनाएगा?