10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी; जानें आसान ट्रिक

बर्तन में शक्कर और पानी मिलाकर उबालें. स्वाद के लिए कुटी इलायची और बढ़िया रंग के लिए चुटकी भर फूड कलर मिलाएं.

चाशनी में नींबू का रस जरूर निचोड़ें. इससे चाशनी जमती (Crystallize) नहीं है और जलेबी ठंडी होने पर भी 2 दिन तक रसीली रहती है.

मैदे में देसी घी, एक चुटकी नमक, थोड़ा नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर व्हिस्क से स्मूथ और गाढ़ा बैटर तैयार करें.

पानी थोड़ा-थोड़ा करके ही मिलाएं ताकि बैटर में गुठलियां न पड़ें. तैयार बैटर को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें.

बैटर को पाइपिंग बैग, ज़िप-लॉक बैग या सॉस बोतल में भरें. पाइपिंग बैग के कोने पर मीडियम साइज़ का कट लगाएं.

फ्लैट पैन में देसी घी गर्म करें. मध्यम आंच पर गोल-गोल घुमाते हुए अंदर से बाहर की तरफ जलेबियां बनाएं.

जलेबियों को दोनों तरफ से पलटकर हल्का सुनहरा और एकदम क्रिस्पी होने तक तल लें.

कुरकुरी जलेबियों को तुरंत निकालकर गुनगुनी चाशनी में डालें और 2-3 मिनट तक रस सोखने दें.

रसीली जलेबियों को बारीक पिस्ते से सजाएं और गरमा-गरम जलेबी को ताजा दही या गाढ़ी रबड़ी के साथ परोसें.