मिनटों में बनाएं गाढ़ी रबड़ीदार खीर: अपनाएं यह सीक्रेट तरीका
त्योहारों या मेहमानों के आने पर अब खीर के लिए दूध घंटों सुखाने की जरूरत नहीं है.
उबलते दूध में दरदरा पिसा चावल और ड्राई फ्रूट्स डालने से खीर तुरंत गाढ़ी और क्रीमी बनती है.
1/4 कटोरी चावल के साथ 4-5 काजू, 10 बादाम और 10-12 इलायची को मिक्सी में बिना पानी के सूखा दरदरा पीस लें.
एक भारी तले के बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध उबलने के लिए रखें.
दूध में उबाल आते ही आधा कटोरी मिल्क पाउडर मिलाएं, इससे तुरंत रबड़ी जैसा स्वाद मिलेगा.
अब दूध में पिसा हुआ चावल-मेवे का मिश्रण और चुटकी भर केसर के धागे डालकर चलाएं.
कड़ाही में 1 कटोरी चीनी डालें और धीमी-मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें.
जब खीर गाढ़ी हो जाए और मलाई जमने लगे, तब किशमिश, पिस्ता या चिरौंजी मिलाकर 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें.
खीर को फ्रिज में रखकर ठंडा करें, इससे यह और भी ज्यादा गाढ़ी और रबड़ीदार हो जाएगी.