मौनसून में करना चाहते हैं अयोध्या राम मंदिर के दर्शन? IRCTC ने शुरू किया बेहतरीन ऑफर

IRCTC ने शुरू किया है मानसून का 30 से भी ज्यादा टूरिस्ट ट्रैवल पैकेज, अयोध्या राम मंदिर से शुरुआत होगी.

भारतीय रेलवे की 'श्री रामायण यात्रा' 25 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है और इसमें आपको भगवान राम से जुड़े 30 से भी अधिक टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का मौका मिलेगा.

 ये पांचवीं बार होगा जब IRCTC ने रामभक्तों के लिए 'श्री रामायण यात्रा' पैकेज निकाला है जिसमें भक्तों के लिए ट्रेन टूर 17 दिन का होगा.

श्री रामायण यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई, 2025  को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी.

यह  यात्रा अयोध्या से शुरू होकर नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और अंत में दक्षिण भारत में रामेश्वरम द्वीप से होते हुए दिल्ली वापस लाई जाएगी.

इस टूर की कीमत 3 एसी के लिए प्रति व्यक्ति 1,17,975 रुपये, 2 एसी के लिए प्रति व्यक्ति 1,40,120 रुपये और 1 एसी क्लास केबिन के लिए 1,66,380 रुपये और 1 एसी कूप के लिए 1,79,515 रुपये रखी गई है.

यात्रियों के लिए 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था, सभी तरह का शाकाहारी भोजन, दर्शन स्थल तक जाना और यात्रा बीमा की सुविधाएं होंगी.

ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट, 1 आधुनिक रसोई, कोच में शॉवर क्यूबिकल, सेंसर बेस्ड वॉशरूम फंक्शन, फ़ुट मसाजर सहित  और भी बहुत सुविधाएं दी जाएंगी.

हर कोच में CCTV  कैमरा और गार्ड की सुविधाएं दी जाएंगी.