ठंड में मुंह ढककर सोना पड़ सकता है
आपकी सेहत पर भारी, जानें सही तरीका
ठंड में कंबल में घुसकर मुंह ढककर सोने का अलग ही मज़ा है. लेकिन क्या आपको पता है? ये आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है.
जब आप मुंह ढककर सोते हैं, तो आपको ताज़ी हवा नहीं मिल पाती. यानी शरीर को उतनी ऑक्सीजन नहीं मिलती जितनी उसे चाहिए.
ऑक्सीजन का लेवल गिरना
अगर कमरा भी बंद हो और मुंह भी कंबल से ढका हो तो हवा का फ्लो कम हो जाता है. इससे रात में बेचैनी या घुटन जैसा महसूस हो सकता है.
सांस लेने में दिक्कत
लंबे समय तक मुंह ढककर सोने से फेफड़ों पर असर पड़ सकता है. कई बार दो लोग एक ही कंबल में हों तो समस्या और बढ़ सकती है.
स्किन पर असर
कंबल के अंदर नमी बढ़ जाती है, जिससे त्वचा चिपचिपी हो जाती है. इससे पिंपल्स या छोटे दाने होने लगते हैं.
तो सवाल है- ठंड में सही तरीके से कैसे सोएं? चलिए सिंपल उपाय जान लेते हैं…
सबसे पहले आरामदायक और हल्के गर्म कपड़े पहनें. बहुत मोटे कपड़ों में शरीर गर्म होकर नींद खराब कर सकता है.
बाईं करवट सोना
वैज्ञानिक रूप से बेहतर माना जाता है. इससे पाचन अच्छा रहता है और खर्राटे भी कम आते हैं.
तकिया सिर के नीचे नहीं, गर्दन के सपोर्ट में रखें. सिर थोड़ा ऊंचा रखने से सांस आसानी से चलती है.