क्या आप जानते हैं आ रहा है भारत में सबसे पतला कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन ? जानिए इसके फीचर्स
Vivo T4R 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि यह क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला भारत का सबसे स्लिम हैंडसेट होगा.
इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है. Vivo T4R 5G में 6.77-inch FHD+ Quad-curved डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz का हो सकता है.
इसके अंदर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिल सकता है. यह 8GB और 12GB RAM वेरिएंट के साथ दस्तक दे सकता है
यह 8GB और 12GB RAM वेरिएंट के साथ दस्तक दे सकता है.
Vivo T4R 5G को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसमें iQOO Z10R का कैमरा सेटअप हो सकता है.
इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है.
जिसमें IMX882 का सेंसर होगा. इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
Vivo T4R 5G को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर सेल किया जा सकता है. साथ ही कंपनी इसे Vivo ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल करेगी.