समुद्र के बीच बसा अनोखा देश – जानिए इसकी  की पूरी कहानी

एक देश, जो दिखता है किला जैसा और आबादी है सिर्फ 30 लोगों की,  यहां पर हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है.

ये एक माइक्रोनेशन है जो इंग्लैंड के पास नॉर्थ सी में स्थित है, इसे “मिनी किंगडम” भी कहा जाता है.

ब्रिटेन के समुद्री तट से करीब 12 किलोमीटर दूर एक पुराने समुद्री किले पर बसा है,  यहां तक पहुंचने के लिए बोट या हेलिकॉप्टर का सहारा लेना पड़ता है.

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इसे एक रडार टावर के रूप में बनाया था, इसे ‘रफ्स टावर’ के नाम से भी जाना जाता था.

1967 में ‘पैडी रॉय बेट्स’ नामक व्यक्ति ने इसे कब्जा कर लिया और खुद को शासक घोषित कर दिया,उन्होंने इसे ब्रिटेन के कानूनों से स्वतंत्र घोषित कर दिया.

रॉय बेट्स ने अपने परिवार के साथ यहां रहना शुरू किया और इसे "प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड" घोषित किया, उनके पास खुद का झंडा और राष्ट्रगान भी है.

यहां सिर्फ 30 लोग रहते हैं – और 4 पालतू कुत्ते भी हैं, कुछ लोग यहां सिक्योरिटी और रख-रखाव का काम भी संभालते हैं.

यहां कोई संसद या चुनाव नहीं होते। शासक परिवार ही सब कुछ संभालता है, सब फैसले राजपरिवार के लोग ही लेते हैं.

सीलैंड खुद को स्वतंत्र राष्ट्र कहता है, लेकिन किसी भी देश ने इसे आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, ब्रिटेन इसे एक समुद्री प्लेटफॉर्म ही मानता है.

सीलैंड में रहने वाले लोग छोटे कमरों, जनरेटर से चलने वाली बिजली और समुद्री हवा के साथ रहते हैं, तूफानों और ऊंची लहरों से यहां का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण होता है.

सीलैंड की अपनी मुद्रा, झंडा, पासपोर्ट और स्टैम्प भी हैं – जो प्रति रूप से उपयोग होते हैं,  ये चीजें इंटरनेट पर कलेक्शन के लिए बेची भी जाती हैं.

अपने अजीबोगरीब इतिहास, सीमित जनसंख्या और अनोखी पहचान के कारण सीलैंड अक्सर सुर्खियों में रहता है, कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री में भी इसका जिक्र हो चुका है.