भगवान कृष्ण के लिए 5 मिनट में तैयार करें मखाना पाग
मखाना पाग जन्माष्टमी का एक मशहूर प्रसाद है, जो भगवान कृष्ण के पसंदीदा नाश्ते में से एक माना जाता है.
मखाना पाग बनाने के लिए 50 ग्राम मखाना लें और सभी को 4-5 छोटे टुकड़ों में काट लें.
एक कड़ाही में 150 ग्राम घी गरम करें और मखाने के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक तलें.
चाशनी बनाना एक दूसरी कड़ाही में 250 ग्राम चीनी और 80-85 ग्राम पानी डालें
मीडियम आंच पर, हल्के सुनहरे रंग की चिपचिपी चाशनी बनने तक, चलाते हुए पकाएं.
आंच बंद कर दें, तले हुए मखाने चाशनी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा चाशनी में लिपट जाए.
इसे लगभग 2 घंटे तक ठंडा होने दें और फिर प्रसाद के रूप में भगवान कृष्ण को चढ़ाएं.
जन्माष्टमी के अवसर पर मखाना पाग का विशेष महत्व है और इसे चढ़ाने से शांति और आनंद मिलता है.
मखाना पाग का धार्मिक महत्व है और इसे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष रूप से बनाया जाता है.