Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के लिए बनाए उनके पसंदीदा 3 प्रसाद, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

दुनियाभर के कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह भक्ति और आनंद से भरा त्योहार है, जिसे हर कोई बड़े प्यार से मनाता है.

इस दिन लोग पूरे मन से पूजा करते हैं और भगवान के लिए घर में बने स्वादिष्ट भोग चढ़ाते हैं. अपने हाथों से भोग बनाना इस दिन का सबसे सुखद अनुभव होता है.

जन्माष्टमी पर घर-घर में मिठाइयों और प्रसाद की खुशबू फैल जाती है. आज हम आपके लिए 3 खास और आसान प्रसाद रेसिपी लेकर आए हैं.

धनिया पंजीरी व्रत में खाने और भगवान को अर्पित करने के लिए एक खास प्रसाद है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है.

एक कड़ाही में आधा कप घी गरम करें और उसमें एक कप धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूनें.

काजू, बादाम, किशमिश, सूखा नारियल और मखाना डालकर 3 मिनट भूनें. ठंडा होने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर प्रसाद तैयार करें.

मखाना पाग जन्माष्टमी का लोकप्रिय प्रसाद है. मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है और भगवान कृष्ण को भी पसंद है.

50 ग्राम मखाने को छोटे टुकड़ों में काटकर घी में सुनहरा तल लें और अलग रख दें.

एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं. इसमें तले हुए मखाने डालें और अच्छे से मिलाएं. ठंडा होने पर भोग में चढ़ाएं.

इनके अलावा आप नारियल लड्डू, पंजीरी लड्डू या पायसम भी बना सकते हैं, जो भगवान को बेहद प्रिय हैं.

इस जन्माष्टमी पर इन स्वादिष्ट प्रसादों से भोग सजाएं और परिवार संग मिलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लें.