Janmashtami Special: धनिया पंजीरी नहीं होगी कड़वी: अपनाएं ये 3 टिप्स
बाजार के पुराने रेडीमेड पाउडर की जगह हमेशा फ्रेश साबुत धनिये का उपयोग करें, इससे पंजीरी कड़वी नहीं बनेगी.
साबुत धनिये को बिना घी के धीमी आंच पर ही भूनें. तेज आंच पर धनिया जल जाता है, जिससे कड़वाहट आती है.
धनिये को केवल हल्की खुशबू आने तक ही भूनें. इसका रंग ज्यादा डार्क न होने दें.
भुने हुए साबुत धनिये को पीसने से पहले प्लेट में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें.
ठंडा होने के बाद ही मिक्सर जार में डालें और महीन पाउडर बनाने के बजाय हमेशा दरदरा पीसें.
पिसे हुए धनिये में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर धीमी आंच पर रंग बदलने और खुशबू आने तक भूनें.
घी में भूनते समय मिक्सचर को लगातार चलाते रहें ताकि धनिया बर्तन की तली में जलने न पाए.
धनिया भूनने के बाद उसे फिर से ठंडा होने दें. गरम पाउडर में चीनी डालने से वह पिघलकर चिपचिपी हो जाती है.
मिक्सचर के पूरी तरह ठंडा होने पर ही पिसी चीनी मिलाएं. इससे प्रसाद एकदम खिला-खिला और स्वादिष्ट बनेगा.