अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए Shibu Soren, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग
झारखंड से लेकर राजनिती तक लोकप्रिय नेता शिबू सोरेन का आज यानी सोमवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 81 साल की आयु में निधन हो गया.
वें लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे.
जब शिबू सोरेन ने आखिरी बार 2019 में चुनाव लड़ा था इस दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामें में उन्होंने अपनी नेटवर्थ का खुलासा किया था. जिसके मुताबिक उस समय उनकी संपत्ति 7.25 लाख रुपये थी.
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, शिबू सोरेन के पास 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी तो उन्होंने 2.24 करोड़ रुपये के कर्ज के बारे में भी जानकारी शेयर की थी.
इसके अलावा उनके पास 25,000 रुपये की एक इंश्योरेंस पॉलिसी भी थी. उन्होंने बताया था कि उनके पर एक 25 लाख रुपये की कार भी थी. लेकिन ज्वेलरी के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं था.
बता दें कि उनकी संपत्ति में 2014-19 के बीच उछाल देखने को मिला था. जहां 2004 में उनकी और उनके परिवार की कुल संपत्ति महज 38 लाख रुपये थी जो 2008 में बढ़कर 84 लाख रुपये हो गई थी.
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, शिबू सोरेन के नाम दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में एक अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 66 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है.
राजनीतिक जीवन में उच्च पदों पर रहने के बाद भी सोरेन ने साधारण जिंदगी जी रखी थी. उनके निधन से झारखंड और देश ने एक अनुभवी राजनेता को खो दिया. वह झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री रहे.