ठंड में बढ़े जोड़ों के दर्द नीद कर रहे हैं हराम? जानें राहत के उपाय

सर्दियों में जोड़ों का दर्द और गठिया जीना मुहाल कर देता है.

आयुर्वेद में अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है, जो इन समस्याओं से प्रभावी राहत दिला सकती है.

अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं.

इसका विथानोलाइड्स नामक तत्व ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में राहत देते हैं.

अश्वगंधा कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है.

अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो अश्वगंधा का सेवन आपको गहरी में मदद मिलेगी.

यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाता है. महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है.

अश्वगंधा इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है.

अश्वगंधा को चूर्ण, टेबलेट या काढ़े के रूप में डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं और थायराइड की दवा लेने वाले मरीजों को बिना परामर्श के अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए.