'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा का थाईलैंड के क्लब में डांस का वीडियो वायरल, फैंस के उड़े होश 

सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातों-रात स्टार बना दिया. लेकिन फेम जितनी जल्दी आता है, उतनी ही तेजी से चला भी जाता है.

'कच्चा बादाम' गाने पर डांस से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा फिर से चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई और नहीं बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है.

ट्विटर पर शेयर हुए वीडियो में अंजली एक नाइट क्लब में डांस करती दिख रही हैं. दावा है कि ये वीडियो थाइलैंड के पटाया शहर का है.

अंजली अरोड़ा का यह वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि थाइलैंड की नाइट लाइफ वैसे ही बदनाम है… अब अंजली वहां डांस करती नजर आईं.” यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

लेकिन ट्विस्ट ये है कि वीडियो में भारतीय झंडा भी नजर आ रहा है. यानी ये वीडियो विदेश का है या भारत का? इस पर सवाल उठ रहे हैं.

कई लोग कह रहे हैं अगर झंडा लगा है तो ये वीडियो भारत का ही हो सकता है.  कुछ तो इसे फेक बताते हैं.

इस वायरल वीडियो पर अब तक करीब 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. कमेंट्स में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

किसी ने लिखा – “ऐसा करियर किसी को नहीं चुनना चाहिए.”तो एक अन्य यूजर ने कहा कि ये थाइलैंड नहीं, भारत है!

फिलहाल, इस वीडियो की सच्चाई साफ नहीं है. और ना ही bharat express इस वीडियो की पुष्टि करता है.