Karwa Chauth Mehendi: मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के अपनाएं ये आसान टिप्स
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी अहम मायने रखता है. इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सारा दिन भूखी-प्यासी रहकर व्रत करती हैं.
सुंदर दिखने और अच्छे कपड़े पहनने के अलावा करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी रचाती हैं. मेहंदी को एक सुहागिन औरत के लिए काफी शुभ माना जाता है.
ऐसे में मेहंदी का रंग गाढ़ा होना भी बेहद जरूरी हो जाता है. अगर मेहंदी का रंग न चढ़े तो लोग चुटकी लेते हुए कह सकते हैं कि पति का प्यार कम हो गया है.
हालांकि, मेहंदी का रंग और पति के प्यार का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन गाढ़ा रंग देखने में आकर्षक लगता है. तो चलिए आपको ऐसी टिप्स बताते हैं जिससे मेहंदी का रंग और निखरकर आए.
मेहंदी का घोलवैसे तो मेहंदी बाजार से खरीदी जा सकती है, लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करें तो इसमें चाय पत्ती और कॉफी का घोल डालें. इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है.
हाथ साफ करके लगाएं मेहंदीकिचन से तुरंत निकलकर मेहंदी न लगवाएं, बल्कि पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें ताकि हर तरह की गंदगी हट जाए और मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े.
सूखने के बाद हटाएं मेहंदीध्यान रखें कि जैसे ही मेहंदी सूख जाए, इसे तुरंत हटा दें ताकि मेहंदी अच्छे से ऑक्सीडाइज हो सके. इसे पानी से नहीं, बल्कि हाथ से धीरे-धीरे खुरचकर हटाएं.
लौंग से सिकाई करेंकहा जाता है कि लौंग से सिकाई करने से मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है. इसके लिए एक गर्म तवे पर लौंग रखें और दूर से हाथों पर इसकी भांप आने दें.
चीनी का घोल लगाएंआपने अक्सर देखा होगा कि घर के बड़े भी इस नुस्खे को अपनाते हैं. हल्का सा पानी लेकर उसमें चीनी और नींबू मिलाकर एक घोल बनाएं और मेहंदी पर लगाएं.