Rakshabandhan 2025: पूजा थाली में रखें ये 7 चीजें, मिलेगा सुख, समृद्धि और भाई की लंबी उम्र का आशीर्वाद
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. इस साल यह पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में भाई की सफलता और सुख के लिए, पूजा की थाली में ये चीजें जरूर रखें.
राखी बांधने से पहले तिलक करना रक्षाबंधन की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है. थाली में कुमकुम या रोली जरूर रखें. यह तिलक भाई की दीर्घायु, विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
अक्षत यानी कच्चे चावल को हिन्दू पूजा में शुभता का प्रतीक माना जाता है. तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत लगाना र जरूरी है, जिससे भाई को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
आरती के लिए थाली में देसी घी या तेल का दीपक अवश्य रखें. भाई की आरती उतारना न सिर्फ एक शुभ परंपरा है, बल्कि उसे बुरी नजर से भी बचाता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
राखी के त्योहार की मिठास, थाली में रखी मिठाई के बिना अधूरी लगती है. राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाना प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है. इससे रिश्ते में मीठापन बना रहता है.
थाली में नारियल यानी श्रीफल रखना बहुत शुभ माना जाता है. कई बहनें तिलक के बाद भाई को श्रीफल अर्पित करती हैं, जो मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है और भाई की तरक्की का आशीर्वाद लाता है.
राखी और रेशमी धागा थाली की जान होते हैं. राखी सिर्फ सजावट नहीं, एक संकल्प है भाई की रक्षा और बहन के प्रेम का. सुंदर सी राखी को थाली में प्रेम और श्रद्धा से रखें.
थाली को सुंदर और शुभ बनाने के लिए फूलों का उपयोग भी करें. ताजे फूलों की खुशबू वातावरण को पवित्र बनाती है और पूजा में शुद्धता और सुंदरता का भाव जोड़ती है.
अगर आपने थाली को विधिपूर्वक सजाया है और मन में प्रेम व विश्वास है, तो रक्षाबंधन का पर्व निश्चित ही मंगलमय होगा.