कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसने 8 साल छोटे लड़के के साथ रचाई शादी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जोहरा सहगल आज भी अपनी फिल्मों और बेमिसाल शख्सियत के लिए याद की जाती हैं और वह अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रही थी.
जोहरा ने एक ऐसा फैसला लिया था जो उस दौर में न तो आम था और न ही समाज या उनके परिवार के लिए स्वीकार्य था.
जोहरा ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे से पहले एक हिंदू युवक से शादी की थी. उनका नाम कमेश्वर सहगल था.
वह उनसे उम्र में आठ साल छोटे थे और दोनों की मुलाकात उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उदय शंकर द्वारा स्थापित डांस स्कूल में हुई थी.
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जोहरा को कमेश्वर से पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया. अपने 100वें जन्मदिन पर दिए एक इंटरव्यू में जोहरा ने बताया था कि 1940 में वह कमेश्वर से मिली थीं.
जोहरा ने ये भी कहा था वो बहुत हैंडसम और टैलेंटेड थे. एक बर्मी झोपड़ी की पेंटिंग जो उन्होंने चावल और फंगस से बनाई थी, मुझे बहुत पसंद आई. उम्र में छोटे थे, लेकिन मेरे लिए उनके मन में भी वैसा ही भाव था.
जोहरा पहले ही एक मशहूर डांसर बन चुकी थीं, कई देशों की यात्रा कर चुकी थीं और भारत की जानी-मानी क्लासिकल डांसर्स में गिनी जाती थीं.
इसके बाद दोनों ने करीब दो साल एक-दूसरे को जाना और फिर 1942 में शादी कर ली. यह वह समय था जब देश में भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था.
कुछ समय बाद जोहरा और कमेश्वर अपने बच्चे के साथ मुंबई चले गए और वहां दोनों पृथ्वी थिएटर से जुड़ गए, यहीं से जोहरा को एक्टिंग का असली मंच मिला.
जोहरा ने आठ दशकों तक बॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा में एक्टिंग की। उनकी प्रमुख फिल्मों में नीचा नगर, अफसर, दिल से, वीर-जारा, सावरिया, चीनी कम और बेंड इट लाइक बेकहम भी शामिल हैं.
कमेश्वर का निधन 1959 में हो गया था. वहीं, जोहरा ने लंबा जीवन जिया और 102 साल की उम्र में 2014 में उनका निधन हुआ.