भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल ब्रिज का किया गया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल पुल सिंगदूर का उद्घाटन किया.
इस उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से कोई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ.
इस उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से कोई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ.
इस दावे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, कि सिद्धारमैया को उद्घाटन कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया था.
सिंगदूर पुल अंबरागोदलू-कलसावल्ली के बीच सागरा तालुका में बना है.
इस पुल को बनाने में 472 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसके बनने से सागरा से सिगंदूर के आसपास के गांवों के बीच की दूरी घट जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में सिद्धारमैया ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से अपील की थी कि वे सिंगदूर पुल के उद्घाटन का कार्यक्रम टाल दें क्योंकि 14 जुलाई को वे विजयपुरा जिले के दौरे पर रहेंगे.
सीएम ने ये भी दावा किया कि उन्हें पहले इस कार्यक्रम के बारे में सूचना नहीं दी गई. सीएम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से इस संबंध में मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी.