सावन की शुरुआत से पहले इन 4 चीज़ों को हटा दें, तभी मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद
सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इस माह भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार से पूजा-अर्चना करते हैं.
भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.
अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं कि सावन शुरू होने से पहले कुछ चीजें घर से बाहर निकाल दें. ताकि इनके साथ निगेटिविटी और दुर्भाग्य भी बाहर चला जाए.
घर में टूटी-फूटी चीजें रखने से निगेटिविटी आती है इसलिए सावन शुरू होने से पहले घर में रखा टूटा-फूटा या खराब सामान बाहर कर दें. ताकि निगेटिव एनर्जी दूर हो और घर में पॉजिटिविटी आए.
वास्तु शास्त्र में बंद को अशुभ माना गया है और इसका सीधा प्रभाव घर की तरक्की पर पड़ता है.
ऐसे में अगर आपके घर में बंद घड़ी है तो उसे या तो ठीक करा लें या फिर सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर निकाल दें.
जो चीजें उपयोग में नहीं आती और खराब हो चुकी हैं उन्हें कबाड़ की श्रेणी में रखा जाता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कबाड़ रखने से निगेटिविटी आती है.
घर में भगवान की कोई खंडित यानि टूटी-फूटी तस्वीर रखी हुई है तो सावन शुरू होने से उसे नदी से या तालाब में प्रवाहित कर दें.
घर के मंदिर में खंडित मूर्ति रखना भगवान का अपमान माना जाता है.