सावन के सोमवार में कौन सा रंग पहनना माना जाता है शुभ? 

सावन का महीना शिवभक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. खासकर सोमवार को व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा की जाती है.

मान्यता है कि सावन के सोमवार को विशेष रंग पहनने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं.

सावन में हरा रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है. यह रंग प्रकृति और समृद्धि का संकेत है.

सफेद कपड़े शांति और शुद्धता का प्रतीक होते हैं. इन्हे पहनकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सकती है.

शिव का प्रिय रंग नीला है. शिवजी को नीलकंठ भी कहा जाता है, इसलिए नीला रंग पहनना भी शुभ होता है.

पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का रंग है और यह पहनकर आप मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं

गुलाबी रंग पहनने से मन प्रसन्न रहता है और यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है.

बैंगनी रंग एक आध्यात्मिक रेग का प्रतीक है और यह रंग खासकर सोमवार को शिव पूजन में, भक्ति और आस्था को बढ़ाता है.

नारंगी रंग से जीवन में नई ऊर्जा आती है और यह रंग उत्साह और भक्ति का रंग है. इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है.

काले और चमकीले लाल रंग पहनने से बचिए. ये रंग सावन के सोमवार के लिए शुभ नहीं माने जाते है.