Tesla Launch: भारत में लांच हुआ टेसला का ये खास इलेक्ट्रिक कार, जानिए कैसे करें बुकिंग
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है.
कंपनी ने 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को ऑफिशियल तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दी है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के इस पहले शोरूम का उद्धाटन किया है. कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कारों की कीमत का खुलासा कर दिया है.
इसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये तय की गई है. कंपनी ने इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है.
इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और मुंबई स्थित टेस्ला एक्सपीरिएंस सेंटर के माध्यम से बुक किया जा सकता है.
ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कार्ड और यूपीआई पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है. फिलहाल इस कार की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई.
Tesla Model Y की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
यहां पर ग्राहकों को राइट साइड में एक ग्लोब का आईकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर के आपको इंडिया सलेक्ट करना होगा.
वेरिएंट चुनने के बाद ग्राहक को अपना नाम, पता और पैन कार्ड इत्यादि जेसी डिटेल्स दर्ज करने के पेमेंट गेट-वे के माध्यम से कार बुक करनी होगी.