क्यों रखा जाता है 16 सोमवार का व्रत? जानिए इसके पीछे का रहस्य

सोहल सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, यह व्रत मनोकामना पूर्ति और विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष रूप से किया जाता है

सोमवार व्रत से मन को शांति मिलती है, और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है नियमित रूप से व्रत करने से आत्म-नियंत्रण भी बढ़ता है.

जो महिलाएं योग्य जीवनसाथी की कामना करती हैं, उनके लिए यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है शिव–पार्वती की पूजा से वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है.

सोमवार व्रत से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है, परिवार में एकता और प्रेम बना रहता है.

धार्मिक दृष्टि से यह व्रत अत्यंत पुण्यदायी होता है, इससे मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी सुगम होता है.

सोहल सोमवार व्रत के दौरान भगवान शिव-पार्वती की पौराणिक कथा पढ़ने और सुनने का विशेष महत्व होता है इससे भक्ति भावना गहरी होती है और आस्था प्रबल होती है.

मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने पर आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है.

सोहल सोमवार व्रत न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है बल्कि जीवन में संतुलन, धैर्य और सुख-शांति भी लाता है.

यह व्रत विशेष रूप से स्त्रियों के लिए लाभकारी माना गया है – सौभाग्य, संतान सुख और वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.