जानें कब लॉन्च होगा Apple का पहला Foldable iPhone, लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा!
Apple जल्द iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने वाला है, लेकिन 2026 में कंपनी पहली बार एक फोल्डेबल iPhone लेकर आ सकती है, जो पूरे टेक वर्ल्ड में हलचल मचा देगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Foldable iPhone को iPhone 18 सीरीज़ के साथ 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है.
मशहूर रिपोर्टर Mark Gurman की रिपोर्ट कहती है कि इस फोल्ड iPhone की कीमत $2,000 से ज्यादा हो सकती है. भारत में ये फोन लगभग ₹1.75 लाख से ₹2 लाख में आ सकता है.
Wccftech की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अब तक का सबसे पावरफुल iPhone हो सकता है — जिसमें 5000 से 5500mAh की बैटरी मिलेगी.
फोन में बड़ी बैटरी इसलिए भी होगी क्योंकि इसमें बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी. साथ ही iPhone Fold में OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि Apple इस बार कोई बड़ा इनोवेशन नहीं लाएगा, बल्कि डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी को खासतौर पर प्रीमियम बनाएगा.
Apple का फोकस इस बार क्रिज़-फ्री फोल्डिंग डिस्प्ले पर होगा, जिससे यूज़र को एकदम स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा.
लीक जानकारी के मुताबिक, फोल्ड iPhone में 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.7 इंच की बड़ी इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है.
Apple Fold iPhone की लॉन्चिंग अभी दो साल दूर है, लेकिन इसके चर्चे अभी से शुरू हो चुके हैं. क्या आप इस फोल्डिंग iPhone का इंतज़ार कर रहे हैं?