जानें क्यों, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति बिज़नेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में हैं
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है
यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि दोनों अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और पुलिस को आशंका है कि वे देश छोड़ सकते हैं
पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था. व्यापारी का आरोप है कि शिल्पा और राज ने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये लिए हैं
बताया जा रहा है कि यह डील 2015 से 2023 के बीच हुई थी, जिसमें व्यापारी ने दो किश्तों में पैसा ट्रांसफर किया था. यह रकम ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी के खाते में गई थी जिसमें शिल्पा और राज डायरेक्टर थे
शिल्पा और राज की तरफ से उनके वकील ने बयान जारी कर कहा है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और यह एक पुराना मामला है
इस मामले के सामने आने के बाद LOC जारी कर दोनों की विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है
इस विवाद ने एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की व्यक्तिगत और व्यावसायिक छवि को सुर्खियों में ला दिया है. अब सबकी नजरें पुलिस जांच और अगली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं