श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भूल कर भी न करें तुलसी पूजन से जुड़ी ये गलतियां
हिंदू धर्म हर त्यौहार को बहुत ही खास एवं धूम-धाम से मनाता है, जिनमें से एक जन्माष्टमी भी है जो भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव है.
इस बार की जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 यानी स्वातंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन को है.
इस पर्व में भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ तुलसी की पूजा का भी एक विशेष महत्व होता है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है.
इसलिए तुलसी पुजन करते समय कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है और हमें इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
जन्माष्टमी के दिन महिलाओं को तुलसी की पूजा करते समय अपने बालों को बंधा रखना चाहिए और भूलकर भी काले कपड़े पहन कर पूजा नहीं करनी चाहिए.
इस दिन भूल कर भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का रुप माना जाता है और इससे वो नाराज हो सकती है.
इस दिन तुलसी के पत्तों को भूल कर भी नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि ये पूजनीय होती है और ऐसा करना उन्हें रुष्ट कर सकता है.
इस दिन माता तुलसी की पूजा उतनी ही आवश्यक होती है जितनी भगवान कृष्ण की इसलिए उनकी भी पूजा करना बिल्कुल भी न भूलें.
तुसली के पौधें के पास गलती से भी गंदगी न फैलाएं क्योंकि यह दिन उन्हें और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने का दिवस होता है.
इस दिन माता तुलसी की पूजा करते वक्त उनके समक्ष श्री कृष्ण के ये चार नाम अवश्य लें- गोपाल, देवकीनंदन, गोविंद और दामोदर.