अनोखी शक्ति! जहर नहीं फिर भी 'भारतीय दानव' है 'रॉक पाइथन'
भारतीय रॉक पाइथन को सबसे बड़ा बिना विष वाला सांप माना जाता है. यह लंबाई में 25 फीट तक बढ़ सकता है.
इसमें जहर नहीं होता, लेकिन इसकी मांसपेशियां इतनी ताकतवर होती हैं कि यह हड्डियों का चूरा बना सकता है.
यह शिकार को देखते ही लपकता है और कुंडली मारकर उसे जकड़ लेता है.
यह इतना दबाव बनाता है कि दम घुटने या दिल रुकने से शिकार की मौत हो जाती है.
ये शिकार के शरीर की गर्मी (Heat) को महसूस करते हैं, जिससे यह घने अंधेरे में भी शिकार ढूंढ लेता है.
यह अपने मुंह को बहुत चौड़ा कर सकता है. चिंकारा, चित्तीदार हिरण या बड़े जानवरों को निगल जाता है.
यह अच्छा तैराक है, इसलिए पानी के किनारे, दलदल और मैंग्रोव में ज्यादा रहता है.
यह उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और अंडम
ान तक पाया जाता है.
अगर इन्हें इनकी जगह से 13 किमी दूर भी छोड़ दिया जाए तो यह अपने घर पहुंच जाते हैं.
सर्दियों में ये कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन गर्मियों में सुबह-शाम ज्यादा घूमते हैं.
यह पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जरूरी है. यह चूहों और खरगोशों की आबादी को कंट्रोल करता है.
अवैध शिकार और जंगल कटने से इनकी संख्या घट रही है. IUCN ने इसे 'संकट के करीब' घोषित किया है.