गर्मियों की जादुई ड्रिंक! क्या आप जानते हैं लौकी जूस पीने का सही तरीका?
गर्मियों में हम ठंडे जूस की ओर भागते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर जूस सेहत के लिए सही नहीं होता?
फलों का जूस अक्सर फाइबर खो देता है. वहीं, लौकी का जूस फाइबर से भरपूर और शुगर-फ्रेंडली है.
लौकी को 'शीतल' और 'पित्तशामक' है. यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को शांत कर अंदरूनी सफाई करता है.
लौकी में कैलोरी कम और पोटेशियम अधिक होता है. यह हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर के लिए बढ़िया है.
जूस बनाने से पहले हमेशा छोटी और ताजा लौकी चुनें. कड़वी लगे तो उसका उपयोग बिल्कुल न करें.
लौकी को छीलकर मोटे टुकड़ों में काटें. अब इसमें दो टुकड़े खीरा, थोड़ा पुदीना और नींबू का रस मिलाएं.
पुदीना और नींबू न केवल जूस का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इसके पौष्टिक गुणों को भी बूस्ट करते हैं.
ध्यान रखें! लौकी का जूस निकालकर रखना नहीं चाहिए. यह बहुत जल्दी काला पड़ता है.
लौकी के जूस का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सुबह खाली पेट लिया जाए.
सुबह-सुबह इसका सेवन पाचन अग्नि को तेज करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को नई ऊर्जा देता है.
गैस या पेट फूलने से परेशान हैं तो लौकी का जूस भारीपन और सुस्ती को दूर कर हल्का महसूस कराएगा.
तो इस गर्मी, फलों के जूस के बजाय लौकी के जूस को अपनाएं और अपनी सेहत में बदलाव देखें