जीभ से पता चल सकती है लिवर की बीमारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
हमारी जीभ सिर्फ खाने का स्वाद लेने का काम नहीं करती. यह हमारे शरीर की सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती है.
अगर आपकी जीभ अचानक मोटी हो जाए और उसमें लंबी-लंबी क्रैक्स दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज मत करें.
ये क्रैक्स ऐसे लगते हैं जैसे जीभ पर कट लग गए हों. इसमें दर्द नहीं होता, लेकिन सूजन होने लगती है.
सूजन इतनी बढ़ सकती है कि खाना निगलना मुश्किल हो जाता है. मसाले या पानी भी चुभ सकते हैं.
ऐसे लक्षण लिवर की बीमारी जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस या संक्रमण का संकेत हो सकते हैं.
डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत लिवर की जांच करवानी चाहिए.
लिवर स्वस्थ रखने के लिए कच्ची मूली और उसके पत्तों का सेवन करें.
मूली के पत्तों का जूस बनाकर रोजाना पीना फायदेमंद है.
जीभ पर ध्यान दें और लिवर की सेहत के संकेत को गंभीरता से लें. समय पर इलाज से बीमारी को रोका जा सकता है.