दुनिया की बड़ी नदियों में से एक है गंगा नदी, जिसे भारत में बहुत ही पवित्र और आस्था के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की ये सबसे लंबी नदी बहुत ही खूबसूरत हैं, आइए जानें इनके बारे में-

दुनिया की सबसे लंबी नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है. 

यह नदी अफ़्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है. 

नील नदी 11 अफ्रीकी देशों से होकर गुजरती है जिनमें इथिओपिया और मिस्र जैसे देश शामिल हैं.

नील नदी को खूंखार मगरमच्छों के लिए जाना जाता है. इसमें बहुत बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं.

नील नदी की उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त पानी की उपलब्धता की वजह से मिस्र की ज्यादातर आबादी को फायदा पहुंचता है. 

नील नदी के योगदान और महत्व के चलते हर साल इस नदी पर एक खास उत्सव मनाया जाता है. जिसका नाम 'वफा-ए-नील' है.