कम नमक खाएंगे तो कर्ज कैसे चुकाएंगे? Low Sodium के है 5 गंभीर खतरे
हाई ब्लड प्रेशर के डर से लोग सोडियम पूरी तरह छोड़ देते हैं, लेकिन बहुत कम सोडियम भी शरीर के लिए खतरनाक है.
नमक की कमी से शरीर पानी और नमक बचाने के लिए विशेष हार्मोन (रेनिन) बढ़ाता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
यह स्थिति लंबे समय तक चलने पर ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आता है और नसों पर तनाव बढ़ता है, जो गंभीर समस्याएं पैदा करता है.
कम सोडियम से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, ब्लड शुगर गिरता है और नमक की तीव्र तलब होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है.
लंबे समय तक कम नमक खाने से हाइपोनेट्रेमिया (खून में सोडियम का स्तर गिरना) हो सकता है. यह एक गंभीर और खतरनाक स्थिति है.
इसके लक्षणों में थकान, सिरदर्द, भ्रम, ध्यान की कमी और मांसपेशी ऐंठन शामिल हैं. गंभीर मामलों में दौरा तक पड़ सकता है.
सोडियम नर्व सिग्नल और मांसपेशी संकुचन के लिए आवश्यक है. कम नमक से ऐंठन बढ़ती है और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं.
कई रिसर्च पुष्टि करते हैं कि कम नमक से हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है, चाहे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य ही क्यों न हो.
इस समस्या से बचने का सुझाव सरल है: घर पर मिनरल वाटर बनाएं. 1 लीटर शुद्ध पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं.
यह मिश्रण शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, मिनरल्स देता है और थकान-ऐंठन दूर करता है. बीमारी होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.