शख्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में OpenAI के मॉडल को ऐसे दी मात, दुनियाभर में होने लगी चर्चा
AI को लेकर दुनियाभर में चर्चा होती रहती है. अधिकतर कंपनियां AI को इंसानों के जैसा या उनसे भी बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.
लेकिन हाल ही में एक शख्स ने साबित कर दिया है कि AI कितना भी एडवांस क्यों न हो जाए वह इंसानों से आगे नहीं निकल सकता है.
टोक्यो में आयोजित एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक कम्पटीशन में ChatGPT मेकर OpenAI के कस्टम AI मॉडल को एक पोलिश प्रोग्रामर ने हरा दिया. इसके बाद इनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है.
इस कम्पटीशन में पूर्व OpenAI कर्मचारी और प्रोग्रामर प्रजेमिस्लाव डेबियाक ने एक OpenAI के कस्टम AI मॉडल को मात दी है.
दरअसल, इस प्रोग्राम का आयोजन जापानी प्लेटफॉर्म AtCoder ने किया है.
Psyho ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया है कि मानवता की जीत हुई है.
उन्होंने इसके साथ एक स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किया और बताया कि कम्पटीशन में उन्होंने बाजी मारी है.
बता दें कि इस कम्पटीशन के लिए करीब 600 मिनट में एक मुश्किल प्रॉब्लम को सॉल्व करना होता है.