गर्मियों में आम क्यों है सेहत का खजाना? जानें इसके 5 बड़े फायदे और खाने का समय
गर्मियों में आम सही तरीके से खाया जाए, तो यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं.
आम में विटामिन-A, C, E, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
आम में मौजूद विटामिन-C आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
विटामिन-A से भरपूर आम आँखों की रोशनी और त्वचा को प्राकृतिक चमक में मदद करता है.
इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं.
फाइबर की अधिकता के कारण आम पाचन के लिए बेहतरीन है. इससे कब्ज से राहत मिलती है.
आम में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.
गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है. ऐसे में आम तुरंत ऊर्जा और ताजगी प्रदान करता है.
आम खाने का सबसे अच्छा समय दिन का पहला हिस्सा यानी सुबह या दोपहर का समय होता है.
रात के समय अधिक आम खाने से भारीपन या पाचन की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे दिन में ही खाएं.
आम में प्राकृतिक शुगर अधिक होती है. इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें.