नदियों और झीलों का रंग आमतौर पर नीला होता है. हालांकि, धरती पर कई ऐसी झील-नदियां मौजूद हैं, जिनका रंग सामान्य झीलों-नदियों से बिलकुल अलग है. 

आइए दुनिया की सबसे विचित्र रंगों वाली झील के बारे में बताते हैं. जिसकी तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

रूस में एक बेहद अनोखे रंग वाली झील मौजूद है, जिसे कराचाय झील कहा जाता है. 

इस झील को धरती का सबसे ज्यादा प्रदूषित स्थान भी माना जाता है. इसके पानी में सामान्य से दो लाख गुना ज्यादा रेडियोएक्टिव तत्व पाया जाता है

यहां जाने के बाद मौत तय हो जाती है. दुनिया की सबसे जहरीली झील रूस में है और कजाकिस्तान की सीमा पर स्थित है. 

ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां खतरनाक जहरीला रसायन डाला जाता है. तभी से कराचाय झील रेडियो सक्रिय घटकों से प्रदूषित हो गई और इसका रंग काला हो गया. 

झील से थोड़ी दूर पर मायक प्रोडक्शन यूनिट है, जिसे रूस का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र कहा जाता है. 

आपको बता दें 70 साल पहले रूस सरकार ने एक परमाणु हथियार कारखाना बनाया था. हथियारों के उत्पादन के समय जो भी कचरा उत्पन्न हुआ, वह इस झील में गिरता गया. 

यहां विदेशियों की एंट्री बैन है, अगर इसके पास खड़े हो जाएं, तो रेडिएशन की मात्रा के कारण किसी की जान भी जा सकती है.