अब Whatsapp और Instagram पर भी आसानी से बनाएं अपनी AI Photos, Meta ने लॉन्च किया नया फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
अब फोटो खिंचवाने की ज़रूरत नहीं, बस अपनी सेल्फी दो और देखो Meta AI कैसे बना देता है आपकी एकदम नई, अनोखी तस्वीरें- वो भी Ferrari या बीच जैसे बैकग्राउंड में!
Meta का नया ‘Imagine Me’ फीचर अब भारत में भी लॉन्च हो चुका है. पहले ये सिर्फ अमेरिका के लिए था, लेकिन अब भारतीय यूज़र्स भी इसका मजा उठा सकते हैं.
इस AI फीचर से आप अपने मनपसंद आउटफिट और लोकेशन में खुद को देख सकते हैं – जैसे “Imagine me on a beach” और AI बना देगा वैसी इमेज, जैसे आप वहीं हों!
Meta AI आपसे कुछ तस्वीरें मांगेगा, अलग-अलग एंगल से, ताकि वो आपके चेहरे की बनावट और हाव-भाव को अच्छे से समझ सके.
फिर आप जब कोई प्रॉम्प्ट देते हैं जिसमें ‘Imagine Me’ लिखा हो, तो AI उस सीन के हिसाब से आपकी एक शानदार AI जनरेटेड फोटो तैयार कर देता है.
इन इमेज में हल्का आर्टिफिशियल टच होता है ताकि ये रियल फोटो जैसी लगें, लेकिन फिर भी समझ में आए कि ये AI से बनी हैं.
Meta ने यूज़र की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है – सिर्फ वही व्यक्ति अपनी इमेज बना सकता है जिसने सेल्फी दी हो. कोई और आपकी फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकता.
फिलहाल ये फीचर Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. iPhone यूज़र्स को अभी कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ेगा.
आप भी Meta AI के ‘Imagine Me’ फीचर को WhatsApp या Instagram पर ट्राय करें और देखें अपनी तस्वीरों का नया जादू!