सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! खरीद सकते हैं 30 हजार की सैलरी वाले लोग
MG Comet EV को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा सेफ और फीचर-लोडेड बनाते हैं.
इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद 6.30 लाख रुपये का लोन 9.8% प्रति वर्ष की दर से 5 साल के लिए लिया जा सकता है.
इसकी मासिक EMI लगभग 13,400 रुपये होगी. कुल भुगतान 8 लाख रुपये होगा.
MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है.
इसमें डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं.
यह कार शहरों में चलाने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसमें एसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत शहरों में थोड़ी अलग हो सकती है.
यह कार कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
दावा किया जा रहा है यह देश की सबसे सस्ती EV है जिसे 30 हजार की सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं.