सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के चमत्कारी नियम, ये उपाय अपना लेंगे तो सारी इच्छा होंगी पूरी
सावन के महीने में बेलपत्र से भोलेनाथ को प्रसन्न करना सबसे सरल और फलदायक उपाय है.
शिवपुराण के अनुसार, तीन पत्तियों वाला शुद्ध बेलपत्र ही भोलेनाथ को चढ़ाना चाहिए.
हमेशा ध्यान रखें कि आप पहली बेलपत्र नंदी पर, दूसरी गणेश स्थान पर और तीसरी जलाधारी पर चढ़ाएं.
चौथी बेलपत्र जल गिरने की दिशा पर और आखिरी शिवलिंग के ऊपर चढ़ाएं.
अगर आपके पास बेलपत्र नहीं है, तो मंदिर में चढ़े बेलपत्र को धोकर दोबारा चढ़ाया जा सकता हैं.
ध्यान रहे की आप कभी शिवलिंग पर कटी-फटी या सूखी बेलपत्र न चढ़ाएं, भोलेनाथ को ताज़ा व पूर्ण बेलपत्र ही प्रिय है.
बेलपत्र पर तीनों पत्तियों में चंदन लगाकर चढ़ाएं, इससे त्रिदेव की कृपा मिलती है.
बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग की ओर और डंठल अपनी ओर रखें.
ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए बेलपत्र चढ़ाएं, मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी.