मॉनसून में साउथ इंडिया घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन जगहों पर जाना ना भूलें
अगर आप भी मॉनसून में साउथ इंडिया घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो जरुर जाएं यहां
मॉनसून घूमने के लिहाज से काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है, इसमें पेड़-पौधों पर जमी सारी धूल धुल जाती है जिससे वो गहरे एवं हल्के हरे रंग के हो जाते जो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.
अगुम्बे, कर्नाटक- मॉनसून के दौरान यहां के वेस्टर्न घाट और वॉटरफॉल्स देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं
वायनाड, केरल- केरल का यह हिल स्टेशन मानसून में सिर्फ़ हरा-भरा ही नहीं होता - बल्कि यह जीवंत भी लगता है
चिकमंगलूर, कर्नाटक- चिकमंगलूर सिर्फ़ कॉफी के लिए नहीं है बल्कि मानसून इसे और भी ज़्यादा खूबसूरत बनाती है
पहाड़ी और जंगल से भरे क्षेत्रों की खूबसूरती मॉनसून के सीजन में चार गुना बढ़ जाती है. यूं तो मॉनसून के दौरान पूरा भारत ही खूबसूरत नजर आता है
कुर्ग, कर्नाटक- इसे 'भारत का स्कॉटलैंड' कहा जाता है. बारिश के सीजन में कुर्ग से बेहतर शायद ही कोई जगह हो सकती है.
मुन्नार, केरल- मॉनसून के मौसम में मुन्नार के चाय के बागान बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं और इस दौरान टी गार्डन में घूमने का मजा अपने चरम पर होता है.
कोडाइकनाल, तमिलनाडु अगर आप ऐसे हिल स्टेशन की तलाश में हैं जहाँ बारिश का मौसम डिजाइनर कोट की तरह हो, तो कोडाइकनाल आपके लिए परफेक्ट है.