Ram Ram: दुनिया में सबसे ज्यादा हैं ‘राम’ नाम के लोग, INDIA में हर 245वें व्यक्ति का ये नाम

क्या आपको पता है कि दुनिया में कितने लोगों के नाम राम हैं? भारत में ऐसे कितने लोग होंगे जिनके नाम में राम हैं?

अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को 'रामलला' की प्राण प्रतिष्ठा हुई, उसके बाद बहुत-से परिवारों में नवजातों के नाम ‘राम’ रखे गए

'राम' का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है, सनातन धर्म में जीवन से मरण तक ये पुकारा जाता है

Forebears.io वेबसाइट के अनुसार, देश में राम नाम नंबर एक पर है

2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया

दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं

लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है

विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी, ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है

भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं