बच्चों के दिमाग बनाना है तेज? अपनाएं सरल और असरदार मॉर्निंग टिप्स

बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से सीखता है. सुबह के समय 3 सरल आदतें बड़ा फर्क डाल सकती हैं.

बच्चों का दिमाग कफ प्रधान माना जाता है, इसलिए सुबह की गर्माहट संतुलन बनाती है.

रातभर की नींद के बाद शरीर और दिमाग को सबसे पहले हाइड्रेशन चाहिए. गुनगुना पानी बच्चों का देना चाहिए.

खजूर में मौजूद नैचुरल ग्लूकोज दिमाग को तुरंत ऊर्जा देता है, जिससे बच्चा मन लगाकर बैठता है.

सुबह-सुबह दूध या चाय कई बच्चों के लिए भारी पड़ सकती है. इसके मुकाबले पानी और खजूर अच्छा माना जाता है.

सुबह कोमल सूरज की रोशनी को 2-3 मिनट देखना बहुत फ़ायदेमंद है.

यह रोशनी दिमाग को नैचुरल तरीके से एक्टिव करती है और मूड को बेहतर बनाती है.

5 मिनट का ब्रेन योगा करना चाहिए. इसमें नाड़ी शोधन और ब्राह्मरी शामिल हैं.

नाड़ी शोधन ऑक्सीजन फ्लो को संतुलित करता है. ब्राह्मरी मानसिक स्पष्टता में मददगार होती है.

यह छोटी सी प्रैक्टिस बच्चों को दिनभर शांत, केंद्रित और सीखने के लिए तैयार रखती है.