किन राज्यों के लोग देते हैं सबसे ज्यादा गाली? जानिए दिल्ली और यूपी का रैंक 

ऐसे कई लोग है,जो बात-बात पर गाली देते है. भले ही उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना न हो, लेकिन इससे उनकी सोच और व्यवहार साफ झलकता है.

गाली अब लोगों की व्यवहारिक भाषा में इस कदर शामिल हो चुकी है कि न चाहते हुए भी मां-बहन और बेटी के नाम की गाली मुंह से निकल ही आती है.

चौंकाने वाली बात तो यह है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं गाली देने वालों में बल्कि कॉलेज की लड़कियां और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं.

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के फाउंडर और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रोफेसर डॉ. सुनील जागलान ने इस पर एक सर्वे किया है.

इस सर्वे में सामने आया है कि गाली देने वाले राज्यों में दिल्ली टॉप पर है.

गाली देने वाले राज्यों में दिल्ली सबसे ऊपर है. सर्वें के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली के 80% लोग गाली देते हैं.

इसी तरह  दूसरा नंबर पर पंजाब का है, जहां 78% लोग बात-बात पर मां, बहन और बेटी के नाम की गाली देते हैं.

उत्तर प्रदेश में 74% लोग मां-बहन की गाली देते हैं तो बिहार इसमें चौथे नंबर पर है.

इस सर्वे का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि लड़कियां भी गाली देने में लड़कों से पीछे नहीं हैं. सर्वे में शामिल 30%  लड़कियां और महिलाएं भी गाली देती हैं.