दुनिया का ऐसा स्कूल जहां कभी पढ़ा करते था राजा महाराजा, फिस 80 लाख से भी ऊपर

स्विटजरलैंड के रोले में स्थित यह स्कूल दुनिया का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है.

1880 में पॉल एमिल कार्नेल द्वारा स्थापित Institut Le Rosey में केवल गिने चुने बच्चों को ही मिलता है एडमिशन.

यह एक बॉर्डिंग स्कूल है और इसमें एक देश से केवल 10 % बच्चों को ही एडमिशन  दिया जाता है.

इस स्कूल की एक वर्ष की फिस 1 लाख डॉलर है जो लगभग 86 लाख भारतीय रुपये होता है.

इस स्कूल में कई राजा महाराजा और उनके बच्चे पढ़ चुके है जिस कारण इसे स्कूल ऑफ किंग्स भी कहा जाता है

इसमें न केवल शैक्षणिक बल्कि म्यूजिक, हॉर्स राइडिंग समेत हर चीज सिखाई जाती है और साथ ही यहां स्टूडेंट्स के रहने के लिए भी अच्छी सुविधा है.

28 हेक्टेयर के इस स्कूल में अंतर्राष्ट्रिय बैकलॉरिएट और फ्रेंस बैकलॉरिएट की भी पढ़ाई होती है जो सिर्फ गिने चुने स्कूलों में ही उपलब्ध है.

इस स्कूल में हर तरह के खेल सिखाए जाते है साथ ही यह आर्टस और डिजाइन के लिए बेहतरीन कैंपस है.

यहां स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्स, घुड़सवारी के साथ कई सारे स्पोर्टस ग्राउंड भी है और इसका गस्टाड कॉम्प्लेक्स इसे और खास बनाता है.

इस गस्टाड एरिया में यहा के बच्चे स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और आइस हॉकी खेलते है, जहा किसी बाहरी को आने की इज़ाजत नहीं है.