Mughal Empire: बाबर के पोते अकबर ने भारत में कितने वर्षों तक शासन किया?

अकबर का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो एक मुगल बादशाह था; क्या ये मालूम है कि उसने कब से कब तक शासन किया?

Mughal Emperor Akbar अकबर का शासनकाल 1556 से 1605 तक रहा (reigned 1556–1605).

अकबर का जन्म जलाल-उद-दीन मुहम्मद के रूप में उमरकोट किले (सिंध प्रांत, पाकिस्तान) में हुआ

कौन थे अकबर के माता-पिता? अकबर का पिता हुमायूँ और मां हमीदा बानू बेगम थी, जो एक फ़ारसी राजकुमारी थी

अकबर कितने साल की उम्र में बादशाह बना? बैरम खां की देख-रेख में अकबर 13 साल की उम्र में राजगद्दी पर बैठा, जिसने मुगल साम्राज्य को मजबूत करने में मदद की

अकबर की ताजपोशी कब और कहां हुई? 14 फरवरी, 1556 को अकबर की कलानौर (पंजाब) में ताजपोशी हुई थी

अकबर क्‍यों महान कहा गया? अकबर युद्ध और कूटनीति के माध्यम से, भारत में सभी दिशाओं में साम्राज्य का विस्तार करने में सक्षम था

अकबर का शासन कहां तक था? अकबर ने गोदावरी नदी के उत्तर में लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को नियंत्रित किया

अकबर का पहला नाम क्‍या था? अकबर का जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए उसका नाम बदरुद्दीन मोहम्मद अकबर रखा गया था

बद्र का अर्थ होता है- पूर्ण चंद्रमा और अकबर उसके नाना शेख अली अकबर जामी के नाम से लिया गया था

अकबर का दूसरा नाम क्या था? अबुल-फतह जलाल-उद-दीन मुहम्मद अकबर (15 अक्टूबर 1542-27 अक्टूबर 1605)

अकबर किस से डरता था? महाराणा प्रताप का युद्ध कौशल देखकर अकबर इतना डर गया था, कि उसकी मौत के बाद ही आगरा को राजधानी बना पाया

क्‍या जोधा अकबर की कहानी झूठी है? हां, 'अकबर द ग्रेट मुग़ल: द डेफ़नेटिव बायोग्राफ़ी' के मुताबिक, अकबर ने जोधाबाई नहीं बल्कि हरखाबाई से शादी की थी

अकबर कितनी आयु में बाप बना? 27 साल की उम्र तक अकबर को संतान नहीं हुई. 1564 में 2 जुड़वां बेटे पैदा हुए- हसन और हुसैन, सिर्फ़ एक माह जीवित रह पाए

अकबर के कितने बच्चे थे? अलग-अलग पत्नियों से अकबर के पांच बेटे थे, जिनमें से जहांगीर बादशाह बना.